Sunday, 27 September 2015
वजन बढ़ाने के उपाय (Tips To Gain Weight in Hindi)
वजन बढ़ाने का अर्थ यह नहीं है कि आप फिट ना हो। आपको चाहिए कि आप फिट और संतुलित रहते हुए अपना वजन बढ़ाए अन्यथा आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
वजन बढ़ाने के लिए भी आपको व्यायाम और सैर की जरूरत है ताकि आप एक्ट्रा कैलोरी बर्न कर सकें और संतुलित रूप से अपना वजन बढ़ा सकें।
वजन बढ़ाने के लिए आपको नाश्ता हैवी करना होगा और डिनर हल्का।
यदि आप वाकई अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हाई कैलोरी, वसायुक्त भोजन और प्रोटीन, मिनरल्स की मात्रा अपने खाने में बढ़ाने होगी।
आप ऐसे में महीने में दो बार अपने वजन को चेक करें।
यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपना हेल्दी और हाई प्रोटीन, हाई कैलोरी युक्त डायट चार्ट बनाएं और उसे सही तरीके से फॉलो करें।
आपको भूख नहीं लगती फिर भी आपको दिन में हर दो-तीन घंटे के अंतराल में भोजन करना चाहिए।
जंकफूड चिप्स, पिज्जा, बर्गर, तले पदार्थ इत्यादि खाने से बचें।
>>>वजन बढ़ाने वाले आहार <<<<<
प्रोटीन शेक और प्रोटीनयुक्त भोजन वजन बढ़ाने में लाभकारी है। आपको चाहिए कि आप अंकुरित चने, मोंठ, चावल, दूध या दूध बनी चीजें, सोया मिल्क या पाउडर के सेवन, फलियां, मेवा, बींस, इत्यादि का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करें।
आप यदि दूध पीने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी बात है आप रात को सोते समय दूध में शहद डालकर नियमित रूप से लें कुछ ही दिनों में आपको अपना वजन बढ़ता दिखेगा। इसके अलावा आप रात को फुलक्रीम दूध में चने भिगोकर लें, इससे भी आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। आप रोजना एक गिलास दूध के साथ च्यवनप्राश लेंगे तो इससे आपकी हड्डिया मजबूत होंगी और आपका वजन भी बढ़ेगा।
वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप तैलीय और पौष्टिक भोजन का सेवन करें, इसके लिए आप पनीर, मक्खन, घी, तेल का सेवन कर सकते हैं पनीर, मक्खन, घी, तेल आप चाहे तो अपने सूप में घी, मक्खन इत्यादि मिला सकते हैं।
आपको फिट रहते हुए वजन बढ़ाने के लिए चाहिए कि आप साबुत अनाज, गेहूं, चने के आटे, बाजरे का आटा इत्यादि की बनी रोटियां खांए।
आपको गेहूं युक्त बिस्किट, ओट मील, घी युक्त चपाती, ब्राउन चावल इत्यादि का सेवन करना चाहिए।
वजन बढ़ाने में ड्राई फ्रूट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप सूखे मेवे में अखरोट, किशमिश, बादाम, खरबूजे की गिरी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
आपको अधिक से अधिक दालें, चावल की खीर इत्यादि खाना चाहिए।
वजन बढ़ाने में हरी सब्जियां खाना बहुत लाभदायक होता है, इससे आपकी सेहत भी बनती हैं और आप आसानी से बिना तनाव के अपना वजन भी बढ़ा सकते हैं।
फल, फलों का रस, सब्जियों का रस, खरबूजा,इत्यादि खाने से भी आप अपना वजन आसानी से बढ़ा सकते हैं।
आप चाहे तो हेल्दी मिठाईयां, गुड, खीर, हलवा, कस्टर्ड, फ्रूट जूस, शहद से बनी चीजें इत्यादि का सेवन भी वजन बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
सुबह एक-दो मुट्ठी चना खाकर हेल्थ अच्छी हो (One morning two fists gram eat good health)
One morning two fists gram eat good health
● एक सस्ता और आसान सा दिखने वाला चना हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हम इस पोस्ट में जानने का प्रयास करेगे. काले चने भुने हुए हों, अंकुरित हों या इसकी सब्जी बनाई हो, यह हर तरीके से सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं।
● शरीर को सबसे ज्यादा फायदा अंकुरित काले चने खाने से होता है, क्योंकि अंकुरित चने क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी और के, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियमऔर मिनरल्स का अच्छा स्रोत होते हैं। साथ ही इसे खाने के लिए किसी प्रकार की कोई खास तैयारी नहीं करती पड़ती। रातभर भिगोकर सुबह एक-दो मुट्ठी खाकर हेल्थ अच्छी हो सकती है।
》 चने ज्यादा महंगे भी नहीं होते और इसमें बीमारियों से लड़ने के गुण भी छिपा हुए हैं।
1) कब्ज से राहत मिलती हैचने में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन के लिए बहुत जरूरी होती है।* रातभर भिगोए हुए चने से पानी अलग कर उसमें नमक, अदरक और जीरा मिक्स कर खाने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। साथ ही जिस पानी में चने को भिगोया गया था, उस पानी को पीने से भी राहत मिलती है। लेकिन कब्ज दूर करने के लिए चने को छिलके सहित ही खाएं।
2) ये एनर्जी बढ़ाता है कहा तो यहाँ तक जाताहै इंस्टेंट एनर्जी चाहिए, तो रातभर भिगोए हुए या अंकुरित चने में हल्का सा नमक, नींबू, अदरक के टुकड़े और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं, बहुत फायदेमंद होता है। आप चने का सत्तू भी खा सकते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद होता है।गर्मियों में चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही भूख भी शांत होती है।
3) पथरी की प्रॉब्लम दूर करता हैदूषित पानी और खाने से आजकल किडनी और गॉल ब्लैडरमें पथरी की समस्या आम हो गई है। हर दूसरे-तीसरे आदमी के साथ स्टोन की समस्या हो रहीहै। इसके लिए रातभर भिगोए हुए काले चने में थोड़ी सी शहद की मात्रा मिलाकर खाएं। रोजाना इसके सेवन से स्टोन के होने की संभावना काफी कम हो जाती है और अगर स्टोन है तो आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा चने के सत्तू और आटे से मिलकर बनी रोटी भी इस समस्या से राहत दिलाती है।
4) काला चना शरीर की गंदगी को पूरी तरह से बाहर भी निकालता है ।
शुगर का इलाज ( Home Treatment for High and Low Blood Sugar)
Home Treatment for High and Low Blood Sugar
१-लहसुन छिला हुआ 25 gm
२-अदरक (ताज़ा) 50 gm
३-पुदीना fresh 50 gm
४-अनारदाना खट्टा 50 gm
इन चारों चीज़ों को पीस कर चटनी बना लें।
और सुबह, दोपहर और शाम को एक-एक चम्मच खा लें।
पुरानी से पुरानी शुगर, यहाँ तक कि शुगर की वजह से जिस मरीज़ के जिस्म के किसी हिस्से को काटने की सलाह भी दी गयी हो तब भी ये चटनी बहुत फायदेमंद इलाज है।
अगर हो सके तो इसे आगे भी फॉरवर्ड कर दें।
क्या पता किसी ज़रूरतमंद को वक़्त पर मिल जाये।
त्वचा के लिए 10 विटामिन सी से समृद्ध फलों के फेस पैक (10 Homemade Fruit Face Packs For Glowing Skin)
10 Homemade Fruit Face Packs For Glowing Skin
अपनी त्वचा को सूरज की तेज किरणों से बचाने के लिए आप सनस्क्रीम, स्कार्फ व अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी सूरज की किरणें आपकी त्वचा पर अपनी छाप छोड जाती हैं। ऐसी बेरंगी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए हमें विटामिन सी से बने फैस पेक का सहारा लेना पड़ता है।
● स्ट्रॉबरी व संतरों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होती है। इन फलों से बनने वाले फेस पैक बहुत लाभदायक होते हैं। स्ट्रॉबरी को शहद के साथ मिलाकर लगाने से रूखी त्वचा से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, यह पैक त्वचा को मुलायम बनाता है। इन होममेड फेस पैक्स को बनाना बहुत आसान है। लेकिन किसी भी पैक को चेहरे पर लगाने से पहले एक छोटा सा पैच टेस्ट जरुर करें।
1) संतरे के छिलकों का फेस पैक
संतरे में विटामिन सी अधिक होती है व ये गुण इसके छिलके में भी पाया जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले संतरों के छिलकों को सूखाएं। फिर इन सूखें हुए छिलकों का पाउडर बनाएं। अब आधे कप पाउडर में थोडा सा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह पैक आपकी त्वचा को निखारेगा व उसे कोमल बनाएगा।
2) स्ट्राबेरी फेस पैक
रसीले स्ट्राबेरी खाने में भी मजेदार होते हैं साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। स्ट्राबेरी फेस पैक को बनाने के लिए स्ट्राबेरियों को मिक्सर में पीसकर, इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए रहने दें। जब पेस्ट थोडा सा सूख जाएं तो इसे दोबारा लगाएं।
3) कीवी फेस
पैक अगर आप रूखी त्वचा से परेशान हैं तो कीवी फेस पैक आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा। विटामिन सी के गुणों वाला कीवी फल त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है।
4) टमाटर का फेस
पैक टमाटरों को पीसकर बनाया जाने वाला टमाटर का फेस पैक त्वचा के पोर्स को खोलता है। यह फेस पैक झुलसी त्वचा की रंगत को निखारता है व चेहरे की चमक को बढ़ाता है।
5) स्ट्राबेरी एवं जई का आटा जई का आटा मृत कोशिकाओं से निजात पाने में मदद करता है व स्ट्राबरी त्वचा को कोमल बनाती है। अतः दुगना परिणाम पाने के लिए पीसी हुई स्ट्राबेरी में 3 बडे चम्मच जई का आटा मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार करके अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं।
6) पपीता एवं मुल्तानी मिट्टी
कहते हैं कि मुलतानी मिट्टी, मुलतान की महिलाओं की खूबसूरती का कारण है। ऐसी सुंदरता पाने के लिए आप पपीते को मसलकर उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाएं। इस फेस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को गुलाब जल से धोएं।
7) तरबूज व दूध
तरबूज व दूध को मिलाकर बनाया जाने वाला फेस पैक बहुत पतला होगा, अतः इसे रूई की सहायता से लगाएं। यह फेस पैक आपकी खोई रंगत को वापस पाने में मदद करेगा। इस पैक को अपने चेहरे पर सप्ताह में तीन बार लगाएं।
8) अनानास व नींबू
अनानास व नींबू दोनों में ही भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर एक फेस पैक के तौर पर लगाने से प्रभावी परिणाम प्राप्त होंगे। यह पैक निश्चित रूप से आपके चेहरे की चमक को बढ़ाएगा।
9) क्रैनबेरी एवं दही
एक कप क्रैनबेरी के मिश्रण को आधा कप दही में मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। क्रैनबेरी मुँहासों से छुटकारा पाने में मदद करता है व दही चेहरी की रंगत को बढ़ाकर त्वचा को ठंडक प्रदान करता है।
10) नींबू
अगर कभी इस सूची में दिए गए फल मौजूद ना हों तो ऐसी मुश्किल घडी में केवल एक नींबू भी आपके काम आ सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी आपके चेहरे पर पड़े धब्बों को घटाता है तथा त्वचा को भीतर से साफ करके उसकी रंगत को निखारता है।
11) संतरे के छिलके व गुलाब जल
अगर संतरे के छिलकों के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर लगाया जाए तो आंखों के नीचे पडे काले घेरों से निजात पाने में मदद मिल सकती है। सही रिजल्ट पाने के लिए इस मिश्रण की एक मोटी पर्त काले घेरों पर लगाएं व कुछ दिनों के बाद फर्क देखें।
12) पपीता एवं अखरोट का पाउडर
मसले हुए पपीते में 3 चम्मच अखरोट का पाउडर मिलाएं। फिर इस पेस्ट को सप्ताह में 1 बार अपने चेहरे पर लगाएं। यह फेस पैक आपको रूखी त्वचा व मृत कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा।
सुबह उठ कर ताम्बे के बर्तन के पानी पीने के लाभ (Ayurveda: Benefits Of Drinking Water From Copper Vessel)
Ayurveda: Benefits Of Drinking Water From Copper Vessel
कहा जाता है कि रात को तांबे के पात्र में पानी
रख दें और सुबह इस पानी को पिएं तो अनेक
फायदे होते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि यह
पानी शरीर के कई दोषों को शांत करता है। साथ
ही, इस पानी से शरीर के जहरीले तत्व बाहर
निकल जाते हैं। रात को इस तरह तांबे के बर्तन
में संग्रहित पानी को ताम्रजल के नाम से जाना
जाता है। ये ध्यान रखने वाली बात है कि तांबे के
बर्तन में कम से कम 8 घंटे तक रखा हुआ पानी
ही लाभकारी होता है । जिन लोगों को कफ की
समस्या ज्यादा रहती है, उन्हें इस पानी में
तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। बहुत कम
लोग जानते हैं कि तांबे के बर्तन का पानी पीने
के बहुत सारे फायदे हैं। आज
हम आपको बताने जा रहे हैं तांबे के बर्तन में रखे
पानी को पीने से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों
के बारे में:
• स्किन को बनाए स्वस्थ- अधिकतर लोग
हेल्दी स्किन के लिए तरह-तरह के
कॉस्मेटिक्स का उपयोग करते हैं। वो मानते हैं
कि अच्छे कॉस्मेटिक्स यूज करने से त्वचा
सुंदर हो जाती है, लेकिन ये सच नहीं है। स्किन
पर सबसे अधिक प्रभाव आपकी दिनचर्या
और खानपान का पड़ता है। इसीलिए अगर आप
अपनी स्किन को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो तांबे
के बर्तन में रातभर पानी रखें और सुबह उस
पानी को पी लें। नियमित रूप से इस नुस्खे को
अपनाने से स्किन ग्लोइंग और स्वस्थ लगने
लगेगी।
• थायराइड को करता है नियंत्रित -
थायरेक्सीन हार्मोन के असंतुलन के कारण
थायराइड की बीमारी होती है। थायराइड के
प्रमुख लक्षणों में तेजी से वजन घटना या
बढ़ना, अधिक थकान महसूस होना आदि हैं।
थायराइड एक्सपर्ट मानते है कि कॉपर के
स्पर्श वाला पानी शरीर में थायरेक्सीन
हार्मोन को बैलेंस कर देता है। यह इस ग्रंथि की
कार्यप्रणाली को भी नियंत्रित करता है। तांबे
के बर्तन में रखे पानी को पीने से रोग नियंत्रित
हो जाता है।
गठिया में होता है फायदेमंद - आजकल कई
लोगों को कम उम्र में ही गठिया और जोड़ों में
दर्द की समस्या सताने लगती हैं। यदि आप भी
इस समस्या से परेशान हैं तो रोज तांबे के पात्र
का पानी पिएं। गठिया की शिकायत होने पर
तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल पीने से लाभ
मिलता है। तांबे के बर्तन में ऐसे गुण आ जाते हैं,
जिनसे बॉडी में यूरिक एसिड कम हो जाता है
और गठिया व जोड़ों में सूजन के कारण होने
वाले दर्द में आराम मिलता है।
• हमेशा दिखेंगे जवान - कहते हैं, जो पानी
ज्यादा पीता है उसकी स्किन पर अधिक उम्र
में भी झुर्रियां दिखाई नहीं देती हैं। ये बात
एकदम सही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि
अगर आप तांबे के बर्तन में जल को रखकर पिएं
तो इससे त्वचा का ढीलापन आदि दूर हो जाता
है। डेड स्किन भी निकल जाती है और चेहरा
हमेशा चमकता हुआ दिखाई देता है।
• पाचन क्रिया को ठीक करता है- एसिडिटी या
गैस या पेट की कोई दूसरी समस्या होने पर
तांबे के बर्तन का पानी अमृत की तरह काम
करता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप
अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर
निकालना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में कम से
कम 8 घंटे रखा हुआ जल पिएं। इससे राहत
मिलेगी और पाचन की समस्याएं भी दूर होंगी।
• खून की कमी करता है दूर - एनीमिया या खून
की कमी एक ऐसी समस्या है जिससे 30 की
उम्र से अधिक की कई भारतीय महिलाएं
परेशान हैं। कॉपर के बारे में यह तथ्य सबसे
ज्यादा आश्चर्यजनक है कि यह शरीर की
अधिकांश प्रक्रियाओं में बेहद आवश्यक होता
है। यह शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों
को अवशोषित करने का काम करता है। इसी
कारण तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से
खून की कमी या विकार दूर हो जाते हैं।
• दिल को बनाए हेल्दी - तनाव आजकल सभी
की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। इसीलिए
दिल के रोग और तनाव से ग्रसित लोगों की
संख्या तेजी बढ़ती जा रही है। यदि आपके साथ
भी ये परेशानी है तो तो तांबे के जग में रात को
पानी रख दें। सुबह उठकर इसे पी लें। तांबे के
बर्तन में रखे हुए जल को पीने से पूरे शरीर में
रक्त का संचार बेहतरीन रहता है। कोलेस्ट्रॉल
कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियां दूर
रहती हैं।
• कैंसर से लड़ने में सहायक- कैंसर होने पर
हमेशा तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल पीना
चाहिए। इससे लाभ मिलता है। तांबे के बर्तन में
रखा हुआ जल वात, पित्त और कफ की
शिकायत को दूर करता है। इस प्रकार के जल में
एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो इस रोग से लड़ने
की शक्ति प्रदान करते हैं। अमेरिकन कैंसर
सोसायटी के अनुसार, कॉपर कई तरीके से
कैंसर मरीज की हेल्प करता है। यह धातु
लाभकारी होती है।
• सूक्ष्मजीवों को खत्म करता है- तांबे की
प्रकृति में ऑलीगोडायनेमिक के रूप में
( बैक्टीरिया पर धातुओं की स्टरलाइज
प्रभाव )माना जाता हे।
Friday, 25 September 2015
बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाए केरेले का रस(Kerele bring juice to get rid of hair problems)
बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाए केरेले का रसKerele bring juice to get rid of hair problems
करेला ना केवल खाने के काम आता है बल्कि आप उससे कई सारी खुद की समस्याएं भी सुलझा सकती हैं। करेले के रस को बालों में लगाने से वह चमकदार बनते हैं, उनका टूटना कम हो जाता है, रूसी गायब होती है और ऐसी ही कई तमाम समस्याएं हल हो जाती हैं। आज कल बाजार में मिलने वाले कठोर शैंपू बालों का पोषण छीन लेते हैं तथा उन्हें कमजोर बना देते हैं, पर करेले का रस लगाने से बाल पर कोई उल्टा असर नहीं पड़ता बल्किल वे और ज्यादा अच्छे हो जाते हैं।
करेले के रस को कई अन्य घरेलू सामग्रियों के साथ प्रयोग करनी होती है। जब भी करेले का रस बालों में लगाएं तो उसे कम से कम 1 घंटे के लिये बालों में ही रहने दें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे हफ्ते में कई बार इस्तमाल करें। तो चलिये जानते हैं करेले के रस से कैसे पाएं बालों में मजबूती।
शाइन लाने के लिये ताजे करेले के रस में दही मिलाइये और बालों में लगाइये। इससे आपके बालों में अच्छी शाइन आएगी।
दो मुंहे बालों के लिये कच्चे कलेले के रस को सिर में डाल कर हल्के हाथों से कंघी करें। ऐसा हफते में दो बार करें।
रूसी भगाने के लिये यदि आप करेले और जीरे को पीस कर पेस्ट बना कर बलों में लगाएं तो आप महीने भर में रूसी से छुटकारा पा सकेंगी।
खुजलीदार खोपड़ी के लिये करेले के रस के साथ या तो एवाकाडो मिलाइये या फिर केले का टुकड़ा। इसे हेयर पैक बना कर खुजलीदार खोपड़ी पर लगाइये।
रूखे बालों के लिये अगर बाल उलझ गए हैं तो उन पर 1 कप करेले का रस सिर पर करीबन 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद सिर धो लें। इससे बाल बिल्कुल मुलायम बन जाएंगे।
सफेद बालों के लिये अगर बाल असमय ही सफेद हो रहे हैं तो करेले का गाढा रस निकालें और उसे बालों पर लगाएं। ऐसा पूरे 10 दिनों तक करें और लाभ पाएं।
तेलिये बालों के लिये अगर आप अपने आहार में कम तेल खाएंगी तो आपके बाल कभी ऑयली नहीं बनेंगे। अलावा करेले का रस निकाल कर उसे सेब के सिरके के साथ मिक्स करें और बालों कि जड़ों में लगाएं।
बाल झड़ने के लिये हेयर फॉल को सही करने के लिये करेले के रस में 1 चम्मच चीनी मिलाइये और इस पेस्ट को बालों पर लगाइये। इससे प्राकृतिक रूप से बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

















