Monday 28 September 2015

गर्मी में चीकू के 15 लाभ (15 Amazing Benefits Of Sapota )



15 Amazing Benefits Of Sapota:

1. आंखों के लिए ये है लाभदायक- चीकू में विटामिन
ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके सेवन से आंखें उम्र भर स्वस्थ रहती हैं और आंखों की समस्याएं भी दूर होती है।
2. रखता है ऊर्जा से भरपूर- चीकू में ग्लूकोज अच्छी
मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए गर्मी में रोज चीकू खाना चाहिए। इससे शरीर ऊर्जा से भरपूर रहता है।



3. बीमारियों से बचाता है
चीकू में टैनिन पाया जाता है। इसलिए यह कब्ज, दस्त, और एनिमिया जैसी बीमारियों से शरीर का बचाव करता है। इससे आंतों की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, यह दिल आैर गुर्दे से जुड़ी बीमारी में भी रामबाण हैं।
4. झुर्रियों को कम करें
चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है, और झुर्रियों को भी कम कर देता है।
5. कैंसर से बचाता है
चीकू में विटामिन ए और बी मौजूद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने पर यह कैंसररोधी का काम करता है।
6. हड्डियों के लिए है फायदेमंद
चीकू में कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन पाया जाता है। इन तत्वों की अच्छी मात्रा होने के कारण यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और उन्हें बीमारियों से बचाता है।
7. इसे खाने से कब्ज दूर हो जाती है
चीकू में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में लैक्सटिव(रेचक) भी पाया जाता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है।
8. गर्भावस्था के चीकू खाने के फायदे
चीकू में कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चीकू बहुत फायदेमंद होता है। चीकू गर्भावस्था के दौरान होने वाली अन्य कमजोरी जैसे मतली और चक्कर जैसी दिक्कतों को भी कम करता है।
9. खून से जुड़ी बीमारियों में करता है दवा का काम
चीकू में हेमोस्टेटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसी कारण यह शरीर में खून के स्तर को सही बनाए रखता है। चीकू के सेवन से घाव जल्दी भर जाते हैं और बवासीर भी ठीक हो जाता है।
10. एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल होता है
चीकू में पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण इसमें कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को बैक्टीरिया संक्रमण से बचाता है।
11. डायरिया से दिलवाता है राहत
चीकू डायरिया में बहुत फायदेमंद होता है। पानी में चीकू को उबाल कर बनाए गए काढ़े को पीने से दस्त से आराम मिलता है। यह बवासीर और पेचिश से भी राहत देता है।
12. दिमाग को रखता है शांत
चीकू दिमाग को शांत रखने में बहुत मदद करता है। यह दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत रखता हैऔर तनाव को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार, यह अनिद्रा, चिंता और अवसाद से पीड़ित लोगों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
13. सर्दी को करता है दूर
सर्दी और खांसी में चीकू दवा का काम करता है, यह श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकाल कर। पुरानी खांसी में राहत देता है। इस प्रकार यह सर्दी और खांसी से बचाता है।
14. पथरी बाहर निकाल देता है
गुर्दे की पथरी चीकू के बीज को पीसकर खाने से गुर्दे की पथरी पेशाब द्वारा बाहर निकल जाती है। साथ ही, यह गुर्दे के रोगों से भी बचाती है।
15. वजन घटाता है
चीकू वजन घटाने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से गैस्ट्रिक एंजाइम नियंत्रित हो जाते हैं। इसलिए यह मोटापे से बचाता है।

0 comments:

Post a Comment